Corona Cases in India: एक बार फिर से कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दे दी है। न्यूज़ एजेंसी रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में कोरोना के 1910 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस केरल राज्य में सामने आए हैं, जहां 727 लोग संक्रमित पाए गए हैं। देशभर में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

State Wise Corona Cases: राज्यवार कोरोना एक्टिव केस की स्थिति:
-
केरल: 727
-
महाराष्ट्र: 425
-
गुजरात: 265
-
कर्नाटक: 148
-
दिल्ली: 123
-
तमिलनाडु: 69
-
उत्तर प्रदेश: 40
-
पश्चिम बंगाल: 27
-
हरियाणा: 18
-
बिहार: 11
-
मध्य प्रदेश: 9
-
आंध्र प्रदेश: 4
-
झारखंड और छत्तीसगढ़: 3-3
-
अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर: 2-2
-
तेलंगाना, गोवा और पंजाब: 1-1 मरीज
अब तक 15 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे अधिक
कोरोना से अब तक देश में 15 मौतें दर्ज की गई हैं। जिनमे सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6 लोगों की जान गई है।
इसके अलावा:
-
केरल में 2 मौतें
-
कर्नाटक में 2 मौतें
-
उत्तर प्रदेश में 2 मौतें
-
राजस्थान में 2 मौतें
-
मध्य प्रदेश में 1 मौत दर्ज की गई है।
क्या लौट आई है कोरोना की नई लहर? जानिए क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ
कोरोना के बढ़ते एक्टिव केस और मौत के आंकड़ों ने एक बार फिरसे लोगों को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया हो या अस्पताल, बार बार एक ही सवाल लोगों के मन में घूम रहा है –
क्या कोरोना की चौथी लहर तो वापस नहीं आगई ?
क्या इससे डरने की जरूरत है?
यह लहर कब तक चलेगी?
अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं, तो आइए जानते हैं इनके जवाब…
डरे नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार भारत में अभी स्थिति इतनी गंभीर नहीं है। इससे लोगों को डरने और घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और निगरानी बहुत ज़रूरी है।
WHO का कहना है कि वर्तमान समय में जो कोरोना के केस सामने आए हैं – उनकी जांच की जा रही है और कोरोना इस वैरिएंट्स को केवल निगरानी में रखा गया है, इन्हें ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
Source: News Agency